Loading ...
रायपुर

ब्रेकिंग। मंत्रिमंडल विस्तार का सस्पेंश खत्म : गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब बनाए गए  मंत्री

रायपुर। राजधानी में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर विधायक राजेंश अग्रवाल को मंत्री बनाया है।

आज दोपहर राजभवन में राज्यपाल रमन डेका ने तीनों नए मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जल्द ही इनके विभागों की भी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इस विस्तार के साथ राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें नए मंत्रियों को मिलने वाले विभागों पर टिकी हुई हैं।