
बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में पुजारी की हत्या के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज 10 घंटे में सुलझा ली। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी नाबालिग निकला है। मुख्य आरोपी को देर रात धमतरी पुलिस की मदद से ACCU टीम ने पकड़ लिया।
मृतक जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू, पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। जांच में सामने आया कि मृतक का प्रेम संबंध आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी से हो गया था। इसी अवैध संबंध के चलते आरोपी और उसकी पत्नी का छह माह पूर्व सामाजिक तलाक भी हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना की रात आरोपियों ने मृतक को मोटरसाइकिल की पूजा कराने के बहाने बाहर बुलाया और खेत के पास ईंट व सस्पेंशन पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, तखतपुर थाना पुलिस व ACCU टीम की सक्रियता से मात्र 12 घंटे में मामले का पर्दाफाश कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
मुख्य आरोपी – 1• सुरेश धुरी पिता बंशीलाल धुरी उम्र 38 वर्ष निवासी तखतपुर चूलघटरोड
2• हेमकुमार धुरी पिता हरिराम धुरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी डढहा वार्ड 10, बोदरी, थाना चकरभाठा
3 •मुकेश धुरी पिता चंद्रप्रकाश धुरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमौरा, थाना जरहा गांव, जिला मुंगेली
4• धनराज बंदे पिता जवाहरलाल बंदे, उम्र 21 वर्ष, निवासी बनाक चौक, माता चौरा के पास, सिरगिट्टी, बिलासपुर
5• एक आरोपी नाबालिग
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।