Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर व वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

बिलासपुर। बाल दिवस के अवसर पर सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, भरनी में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर का भव्य उद्घाटन और 15 नवंबर को बाल मेला एवं वार्षिक प्रदर्शनी का शानदार आयोजन अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक अंबलकर रहे, जिनका विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सीएमडी डॉ. जी.एस. पटनायक, सीईओ/प्राचार्य डॉ. बी.बी. महाता, उप-प्राचार्य दिनेश बिष्ट एवं एच.एम. श्रीमती नैंसी पारेख की विशेष उपस्थिति रही।

आयोजन में हॉरर शो, नृत्य-संगीत प्रतियोगिता, विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, हिंदी, संस्कृत एवं आर्ट–क्राफ्ट की प्रदर्शनी सहित सौरमंडल शो, खेल जोन, फूड स्टॉल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और नवाचार से आगंतुकों का मन मोह लिया। छात्रों के मॉडल और कृतियों की बिक्री भी सराहनीय रही, जिससे उनके उत्साह में और वृद्धि हुई।

मुख्य अतिथि डॉ. अंबलकर ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा, “शैक्षणिक संस्थान समाज की आधारशिला हैं, और यहाँ के बच्चों की प्रतिभा हमारे उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।”

वहीं, सीएमडी डॉ. पटनायक ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को सफलता के साथ-साथ असफलताओं का सामना सकारात्मक रूप से करने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. बी.बी महाता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन की उत्कृष्टता ने विद्यालय की शैक्षणिक और सृजनात्मक गुणवत्ता को एक बार फिर स्थापित किया।