Loading ...
तखतपुरबिलासपुर

बड़ी खबर। भागवत कथावाचक आशुतोष चैतन्य गिरफ्तार ,सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी पर हुई कार्यवाही, सतनामी समाज पर उन्होंने क्या कहा था देखिए वीडियो…..

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में चल रही भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज द्वारा सतनामी समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी अब बड़ा विवाद बन गई है। वीडियो वायरल होने के बाद नाराज सतनामी समाज ने थाने का घेराव कर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भागवताचार्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था और आज कथा के दौरान ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि तखतपुर के टिकरीपारा टोनही डाबरी में एक अधिवक्ता के निवास पर भागवत कथा आयोजित है, जिसमें परिवार ने आशुतोष चैतन्य महाराज को आमंत्रित किया था। कथा के दौरान समाज पर विवादित टिप्पणी करने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया, जिससे समुदाय में व्यापक आक्रोश पैदा हुआ। तीन दिन पहले सतनामी समाज ने तखतपुर थाने में प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्ट्रोसिटी सहित कई गैर-जमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया।

विवादित बयान की वीडियो

विवाद बढ़ने पर कथावाचक ने वीडियो जारी कर समाज से माफी भी मांग ली थी। इसके बावजूद आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बिलासपुर आगमन के मद्देनज़र किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने हेतु पुलिस ने आशुतोष चैतन्य महाराज को कथा स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए उन्हें तखतपुर नहीं बल्कि सकरी थाना ले जाया गया और औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट में पेश किया गया।

गिरफ्तारी की वीडियो

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि“कानून सभी के लिए समान है, चाहे व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर कार्रवाई निश्चित रूप से होगी।”