
रायपुर/रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने और जिला इकाइयों को नई दिशा देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। पार्टी अध्यक्ष द्वारा राज्य के सभी जिलों के नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नई नियुक्तियों में नए युवाओं को मौका दिया गया है। जो आगामी राजनीतिक रणनीतियों तथा संगठनिक मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, नई टीम के गठन से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने और आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने की तैयारी की जा रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इन बदलावों से जिलों में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।
देखिए जारी सूची…..

