Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

सिरगिट्टी स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सुपरवाइजर की जलकर मौत, वीआईपी ड्यूटी में व्यस्थ रहे अफसर देखिए वीडियो…..।

बिलासपुर | सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग
बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-डी स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में काम कर रहा आयुष सूर्यवंशी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक मजदूर अभिजीत सूर्यवंशी के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में रखे तारपीन तेल के टैंकर से पहले धुआं उठा और देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आग के दौरान कई बार धमाके हुए, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया।

इधर लोग एंबुलेंस और दमकल के लिए अधिकारियों को फोन लगाते रहे लेकिन कोई अधिकारी कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे । न मौके पर एंबुलेंस और दमकल पहुंची। लोग आग बुझाने के लिए एक दूसरे को पुकार लगाते रहे। वही घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एंबुलेंस न होने से घायलों को ऑटो से हॉस्पिटल ले जाया गया। बिजली काटने को बिजली विभाग को भी सूचना दी गई थी लेकिन वह भी 3 घंटे देर से पहुंचे। प्रशासन की इस लापरवाही से आमजनता में बेहद आक्रोश देखा गया।