
बिलासपुर।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सम्मेलन NATCON- 25 का भव्य आयोजन गुजरात के अहमदाबाद शहर में किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व IMA हेड क्वार्टर में असिस्टेंट जॉइंट सेक्रेटरी पद पर कार्यरत डॉ. विनोद तिवारी ने किया।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर अहमदाबाद के प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल नायक ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया।
दूसरे दिन जय शाह रहे मुख्य अतिथि
सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में इंटरनेशनल क्रिकेट एसोसिएशन (ICC) के अध्यक्ष श्री जय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री चौधरी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ को मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार
NATCON-25 में छत्तीसगढ़ के लिए यह सम्मेलन विशेष उपलब्धियों से भरा रहा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को कुल 5 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से—
बेस्ट इमर्जिंग स्टेट अवार्ड
बेस्ट न्यूज़ बुलेटिन अवार्ड
इसके अलावा व्यक्तिगत श्रेणी में
डॉ. प्रभात पांडे,
डॉ. अरुण गोवर्धन एवं
डॉ. राजू भैसारे
आदि को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में रहे प्रमुख चिकित्सक उपस्थित पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ से डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. राजू भैसारे, डॉ. अरुण गोवर्धन सहित शाहदिल खुसरो, देवेंद्र कश्यप, मुकेश साहू, शिवेंद्र शुक्ला एवं तुषार ओगले की गरिमामयी उपस्थिति रही।
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण IMA के शताब्दी वर्ष में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी और बहुआयामी उपलब्धियों ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।