Loading ...
क्राइमरायपुर

आत्मानंद स्कूल में चाकू लहराने वाला कक्षा 12 वीं का छात्र चाकू सहित गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आत्मानंद स्कूल के एक छात्र द्वारा क्लास में चाकू लहराते की एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हुई थी। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कक्षा में चाकू लहराने वाले आरोपी छात्र को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले दिनों सोशल मीडिया में आत्मानंद स्कूल के छात्रों द्वारा क्लास रूम में चाकू लहराते हुए एक वीडियो सामने आई थी।  जिसे पुलिस ने अपने संज्ञान में लिया। जांच में पता चला कि यह वायरल वीडियो मोवा स्थित आत्मानंद स्कूल की है जहां कक्षा 12 वीं के छात्र सुशांत प्रधान (19)  कक्षा में चाकू ले कर आया था । जिस पर उसके कुछ दोस्तों ने उसका चाकू लहराते वीडियो बनाया था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी छात्र ने स्वीकार किया कि वह एक माह पूर्व क्लास में चाकू लेकर आया था और अपने दोस्तो को भी दिखाया था। इसी दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली थी जो वायरल हो गई । आरोपी की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया गया है, वहीं वीडियो में  दिख रहे उनके तीन अन्य नाबालिक साथियों को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है।

वायरल वीडियो