
बिलासपुर। डी.पी. विप्र महाविद्यालय (स्वायत्तशासी संस्थान) में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उमेश नंदकुमार पटेल, विधायक, खरसिया, आदित्येश्वर सिंहदेव पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत, सरगुजा, पुरनचंद पाधी महासचिव, युवा कांग्रेस, राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य, प्रशासन समिति डीपी विप्र महाविद्यालय, डॉ (श्रीमती) अंजू शुक्ला, प्राचार्य, डी.पी. विप्र महाविद्यालय, डॉ एम.एस तंबोली, उपप्राचार्य एवं छात्रसंघ प्रभारी, डीपी विप्र महाविद्यालय, श्रीमती पूजा मक्कड़ नगर पालिका अध्यक्ष तखतपुर, विवेक वाजपेयी, रोहित शुक्ला, अविनाश सेठी, अध्यक्ष, एल्युमिनी कमेटी डीपी विप्र महाविद्यालय उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि उमेश नंदकुमार पटेल जी ने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनकी वार्षिक परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का मुख्य कर्तव्य शिक्षा ग्रहण करना है जिसे पूरी लगन के साथ करना चाहिए। साथ ही उनके सामने आज एक नई परिस्थितियाँ आ गई है जो ए.आई को लेकर है। इस पर चिंतित होने की बात नहीं बल्कि इसे अवसर के रूप में लें और आगे बढ़े।
आदित्येश्वर सिंहदेव ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं के टैलंेट को आगे बढ़ाने में सहायक होती है कारण कि नए पीढ़ी ही हमारे समाज एवं देश को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने में योगदान होता है साथ ही छात्रों को अपने गुरूओं और माता-पिता का आशीर्वाद लेते हुए समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महात्मागांधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस से प्रेरणा लेकर काम करना चाहिए।
पुरनचंद पाधी जी ने छात्र-छात्राओं को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ने को कहा तभी वह अपने साथ-साथ देश का भी नवनिर्माण कर सकंेगेे।
श्री राजकुमार अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का विषय हमारे महाविद्यालय की समीक्षा का भी है। क्योंकि इस अवसर पर उनकी प्रतिभा को सम्मान देने के लिए पुरस्कार दिया जाता है। उन्हें शिक्षा के साथ ही नयी सोच टेक्नोलाॅजी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी सीखना चाहिए तभी उनका सर्वांगीण विकास सामने आता है। विद्यार्थियों को अपने कार्यों से गौरवान्वित करना चाहिए। डॉ. (श्रीमती) अंजू शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी महाविद्यालय की नींव होते हैं जो आगे एक इतिहास बनाते है। जो सभी शिक्षकों के लिए गौरव की बात होती है।
छात्रसंघ की ओर से टीकेश प्रताप ने कहा आज का यह मंच युवा शक्ति का केंद्र है क्योंकि सभी पूरी निष्ठा के साथ समाज के लिए कार्यरत है। युवा शक्ति के अंतर्गत सृजनात्मक कार्य करने की क्षमता होती है। इसका परिणाम हमारे महाविद्यालय के साइनेक्स मिलेनियम में देखा जाता है साथ ही उन्होंने मंचाशीन अतिथियों से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की।
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्राध्यापक का अवार्ड डाॅ. एम.एस. तम्बोली और प्रो. नीलम सिंह को दिया गया। डाॅ. किरण दुबे को, प्रो. आकांक्षा गौतम, श्री आकाश सोनी (एन.एस.एस. स्वयं संघ) को भारत सरकार द्वारा आउटस्टेंडिग एक्सपेरेनसियल लरनिंग प्रोग्राम आइडियाथान एवं मेंगा इवेंट प्रापत हुआ इसके लिए महाविद्यालय परिवार ने भी उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर डाॅ. किरण दुबे एवं डाॅ. अजय कुमार यादव द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। महाविद्यालय द्वारा 2024-25 में विश्वविद्यालय में प्रावीण्यम सूची, साइनेक्स मिलेनियम एवं श्रीमती जानकी देवी शुक्ला स्मृति छात्रवृत्ति, ललिता देवी शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति, डाॅ. ओ.पी. द्विवेदी छात्रवृत्ति, राम स्लेह शर्मा स्मृति, स्व.श्रीराम सहाय एवं माता श्रीमती बृज तम्बोली स्मृति, स्व.श्री प्रहलाद प्रसाद शुक्ल, स्व.श्रीमती मोंगरा देवी शुक्ल, स्व.श्री खेदूलाल शुक्ल एवं चंद्रकांति शुक्ल स्मृति, डाॅ. जे.पी. दुबे एवं माता श्रीमती संतोष देवी विशेष छात्रवृत्ति, पद्म श्री श्यामलाल चतुर्वेदी एवं श्रीमती नर्मदा देवी चतुर्वेदी स्मृति, पं. रामनारायण शुक्ल स्मृति, स्व. डाॅ. चंद्रशेखर पटेल विशेष छात्रवृत्ति, डाॅ. ऊर्जारंजन सिन्हा छात्रवृत्ति, श्री हलधर प्रसाद तिवारी एवं श्रीमती सावित्री तिवारी सौम्या मक्कड़, शुभम रात्रे छात्रवृत्ति छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई।
अंतर महाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता,नई शिक्षा नीति एवं मातृ भाषा विषय पर स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें पल्लवी गजेन्द्र, जानकी राजपूत गल्र्स बिलासा काॅलेज, प्रिया वर्मा, अर्चिता कश्यप, अनिकेत श्रीवास्तव डी.पी. विप्र महाविद्यालय बेस्ट एक्टीव स्टूडेंट श्रेया निर्मलकर एवं बंटी मरावी स्टूडेंट आॅफ द ईयर श्रिषा एवं प्रभास, बेस्ट एन.एस.एस. कार्यकर्ता जयंत राठौर और दीपक चंद, बेस्ट एन.सी.सी. भूपेन्द्र साहू एवं राफिया फातिमा, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शत्रुहन वर्मा एवं भूमिका श्रीवा को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ एम.एस. तंबोली एवं टिकेश प्रताप सिंह तथा आभार प्रदर्शन बृजेश बोले द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंकज सिंह, सुधान्शू मिश्रा, वीरेन्द्र साहू, जित्तू ठाकुर, गोविन्द सेठी, शिवा गेंदले, आशीष चतुर्वेदी, चित्रकांत निरडवार, परिवेश दीवान, विकास सिंह, मनीष मिश्रा, आशीष मिश्रा, उमेश साहू, बृजेश बोले, बलराम जायसवाल, हिमेश साहू, मनोज मेंसराम, अरूण नथानी, यश मिरानी, सुरेन्द्र अहिरवार, सचिन सूर्या, सन सूर्या, नीरज गोस्वामी, विक्रान्त श्रीवास्तव, प्रवीण देवांगन, यजूर तिवारी डॉ. मनीष तिवारी, डाॅ. संजय कुमार तिवारी, डॉ. विवेक अम्बलर, डॉ. आभा तिवारी, प्रो.ए. श्रीराम, डॉ. आशीष शर्मा, डाॅ. शिखा पहारे, प्रो. तोषिमा मिश्रा, प्रो. निधीश चैबे, डाॅ. खगेन्द्र कुमार सोनी, प्रो. जयंत राॅय, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. अजय यादव, डॉ. किरण दुबे, डाॅ. सुरुचि मिश्रा, प्रो. विश्वास विक्टर, डॉ. ऋचा हाण्डा, प्रो. बिजाॅव कर्मकार, दीपक कश्यप, प्रो. यूपेश कुमार, डाॅ. ज्योति तिवारी, प्रो. लोकेश कुमार वर्मा, प्रो. सुचित दुबे, श्रीमती अंजली जायसवाल, सगराम चन्द्रवंशी, श्री तोरण यादव, एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएॅ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।