
बिलासपुर। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीव्ही वैक्सीन टीकाकरण जिला अस्पताल बिलासपुर में निःशुल्क लगाई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बचाव हेतु दिनांक 16 मार्च 2026 से जिला चिकित्सालय बिलासपुर में एचपीव्ही टीकाकरण प्रतिदिन सोमवार से शनिवार प्रातः 9:30 से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान में 14 वर्ष आयु वर्ग (जिनका 14वां जन्मदिन हो गया है, लेकिन अभी तक 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है) अर्थात् जिनका जन्म माह 30 नवम्बर 2010 से अधिकतम आयु माह वर्ष 19 मार्च 2012+-प्रति आगामी दिवस को जोड़कर) के किशोरी बालिकाओं के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में गार्डासिल नाम के क्वाड्रिवैलेंट एचपीव्ही टीके की एक खुराक दी जाएगी, जो महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बचाव करती है।
यह एचपीव्ही वैक्सीन निजी अस्पतालों में विगत वर्षों से लगाया जा रहा है। किन्तु वर्तमान में यह वैक्सीन शासन द्वारा निःशुल्क लगाई जा रही है। एचपीव्ही वैक्सीन का कोई भी दृष्प्रभाव नहीं है, जिसे बिना किसी डर-भय के लगवाया जा सकता है। टीकाकरण से पूर्व अभिभावक के सहमति लिया जाना आवश्यक होगा। टीकाकरण के समय बच्चों का परिचय पत्र अपने साथ लेकर टीकाकरण केन्द्र में लेकर आना होगा। उक्त टीकाकरण का संचालन पूर्णतः डिजिटल प्लेटफॉर्म में यू-विन पोर्टल के माध्यम से रिकार्ड दर्ज कर जाएगी एवं हितग्राही स्वयं अपना पूर्व पंजीयन U-WIN PORTAL (https:// uwinselfregistration. mohfw.gov.in/login) के माध्यम से भी कर सकते है।
अभिभावकों से अपील की जाती है कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बचाव हेतु एचपीव्ही वैक्सीन टीकाकरण जिला अस्पताल बिलासपुर में निःशुल्क लगाई जा रही है, जिसका लाभ लेवे।