Loading ...
बिलासपुर

अंबेडकर जयंती पर आल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉई एसोसिएशन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन, एसईसीआर रेलवे के महाप्रबंधक होंगे मुख्य अतिथि

बिलासपुर। 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रेलवे के नार्थ इंस्टीट्यू  में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि तरुण प्रकाश ( महाप्रबंधक एसईसीआर, रेलवे, बिलासपुर) ,विशिष्ट अतिथि आदित्य कुमार (कार्मिक अधिकारी) एवं राजेश रंजन (मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर) होंगे।  इस अवसर पर रेलवे कर्मचारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित उपस्थित होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से विभिन्न गतिविधियों के साथ होगी। आयोजन में विशेष रूप से बच्चों के लिए पेंटिंग, निबंध लेखन सहित अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों में सामाजिक जागरूकता और प्रतिभा का विकास हो सके। वही शाम 5 बजे अतिथियों का आगमन, अतिथि सत्कार,बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम,भाषण एवं पुरस्कार वितरण के पश्चात रात्रि भोज का भी कार्यक्रम रखा गया है।

प्रभात पासवान

कार्यक्रम के संयोजक प्रभात पासवान (जोनल सेकेट्री ) ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।