Loading ...
बिलासपुर

सेन जयंती पर प्रदेश स्तरीय विशाल शोभायात्रा एवं सभा का आयोजन, प्रदेश भर से सेन समाज के लोग होंगे सम्मिलित

बिलासपुर। सेन समाज ही नहीं समस्त सनातन धर्म वाँलंबियों के आराध्य श्री श्री 1008 श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज के 726 वी जयंती पर छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज एवं संभागीय श्रीवास् समाज के संयुक्त नेतृत्व में दिनांक 14 अप्रैल को विशाल  शोभायात्रा, और सभा का आयोजन रखा गया है।

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास् ने बताया कि उक्त शोभायात्रा दोपहर 12:00 बजे गांधी चौक से प्रारंभ होगा, शोभायात्रा का नेतृत्व सर्वसेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास करेंगे, एवं गांधी चौक से शोभायात्रा प्रारंभ होकर जूना बिलासपुर, सिटी कोतवाली, मानसरोवर चौक सदर बाजार, गोल बाजार देवकीनंदन चौक, नेहरू चौक मुंगेली नाका चौक होते हुए मंगला चौक स्थित श्रीवास धर्मशाला पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।

इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भी सम्मिलित रहेंगे, शोभायात्रा में पूरे प्रदेश के सेन समाज के लोग सम्मिलित होंगे, श्रीवास समाज में आयोजित सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के विधायक सांसदों का उद्बोधन भी होगा, एवं सामाजिक विभूतियों का सम्मान भी रखा गया है।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसेन समाज के प्रदेश पदाधिकारी संभागीय श्रीवास समाज के पदाधिकारी दिन रात जुटे हुए हैं, शोभायात्रा का दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर सामाजिक एवं राजनीतिक दलों द्वारा भव्य स्वागत भी किया जाएगा l