Loading ...
बिलासपुर

अंबेडकर जयंती पर सर्व आदिवासी समाज संगठन की गरिमामयी सहभागिता, शहर में गूंजा ‘जय भीम’ का नारा

बिलासपुर। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज संगठन, बिलासपुर के प्रमुख पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शहर के अंबेडकर चौक में आयोजित भव्य रैली में भाग लेकर बाबा साहब के श्रीचरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


रैली में सर्व आदिवासी समाज संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग सुभाष सिंह परते, प्रदेश महामंत्री राजीव ध्रुव, जिला अध्यक्ष सिदार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर राज, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह पोर्ते, शुभम मरावी, जनक मरकाम, प्रगतिशील सेवा समिति के उपाध्यक्ष मनोज लहरे, सह सचिव बल्लू जांगड़े सहित रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी कैलाश मरकाम, आनंद गेडाम, करुणा निधि जगत, के. साहा और मनोज गेडाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस अवसर पर सभी ने उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। पूरे शहर में जयंती की रौनक देखने को मिली और ‘जय भीम, जय संविधान’ के गगनभेदी नारों से माहौल गूंज उठा।