Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

ब्रेकिंग। गर्मी की छुट्टियों का ऐलान  20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ा दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक पूर्णतः बंद रहेंगे।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। तेज धूप और लू के चलते स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं।
इसी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने एहतियातन यह निर्णय लिया है, ताकि बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि में सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

सरकार के इस फैसले से जहां अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, वहीं छात्रों को भी भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी।