Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

बिलासपुर में अक्षय तृतीया पर सेवा का अनोखा उदाहरण: अग्रवाल समाज को मिला आधुनिक वेंटिलेटर

बिलासपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर में सेवा और सामाजिक सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। संभागीय अग्रवाल महासभा, बिलासपुर की चिकित्सा उपकरण समिति को एक अत्याधुनिक, पोर्टेबल वेंटिलेटर भेंट किया गया।

वेंटिलेटर

यह वेंटिलेटर लगभग 8 किलो वजन का, आधुनिक तकनीक से लैस और 4.75 लाख रुपये मूल्य का जीवनरक्षक उपकरण है, जो आपात स्थिति में मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। यह महत्वपूर्ण मशीन राजकुमार अग्रवाल (हनुमान राइस मिल, तोरवा) एवं तुषार अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से प्रदान की गई।

कार्यक्रम का आयोजन विशेष संयोग के बीच हुआ—अक्षय तृतीया, राजकुमार अग्रवाल का जन्मदिन तथा उनकी बहू श्रद्धा अग्रवाल (अमेरिका से आगमन) की विवाह वर्षगांठ—इन सभी शुभ अवसरों पर यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।


इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल सपत्नीक, श्रद्धा अग्रवाल, अजीत सिंह, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल (राजू), श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, राधाकृष्ण अग्रवाल,  हीरालाल अग्रवाल, अरविंद गर्ग, उमंग अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संभागीय अग्रवाल महासभा, बिलासपुर के महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल (राजू) ने इस सहयोग के लिए दाता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपकरण समाज के सभी जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस मशीन का उपयोग कम से कम करना पड़े, लेकिन जिन मरीजों को इसकी आवश्यकता हो, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।