ई रिक्शा ऑटो चालकों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता, पुलिस अधीक्षक से भेंट कर सौपा ज्ञापन, पुलिस अधीक्षक ने ऑटो चालकों की मांग पर जताई सहमति

बिलासपुर। बिलासपुर महानगर में लगभग 10,000 से ज्यादा ई रिक्शा ऑटो हैं, यातायात विभाग बिलासपुर के द्वारा इन्हें दिनांक 25 अप्रैल तक ड्रेस कोड का पालन करने लाइसेंस बनवाने के लिए चेतावनी दिया गया था और करवाई किया जा रहा था, इन चालकों के संघ ने कांग्रेस नेता त्रिलोकचंद श्रीवास से संपर्क कर उन्हें अपनी परेशानी बताई थी कि ऑटो चालकों में 90 फ़ीसदी लोग गरीब परिवार से आते हैं और दो-तीन दिन के अंदर ड्रेस और लाइसेंस बनवाने के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यदि जिला प्रशासन 10 दिवस का समय दे तो उनकी समस्या का हल हो जाता।
जिस पर कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद नायक, अभय नारायण राय,राजेंद्र शुक्ल एवं ऑटो संघ के पदाधिकारीगण की एक प्रतिनिधि मंडल जिले के पुलिस अधीक्षक से भेंट की।
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा इन्हें 10 दिवस का समय ड्रेस कोड और लाइसेंस बनवाने हेतु समय प्रदान किया जाए। साथ ही साथ कांग्रेस नेताओ ने यह भी मांग किया कि नाबालिक ऑटो चालकों , कही भी बीच सड़क पर ऑटो खड़ी करने वालों एवं नशा करके ऑटो चलाने वाले चालकों पर कड़ी करवाई किया जाए।
जिस पर पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने, सहमति जताते हुए संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ई रिक्शा ऑटो चालकों को दिनांक 5 मई तक का समय ड्रेस कोड और लाइसेंस बनवाने के लिए समय दिया, साथ ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ऑटो चालकों का एक बड़ा बैठक कार्यशाला आयोजित करने के भी बात कही जिस शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सके और दुर्घटना में कमी आ सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, राजेंद्र शुक्ला, संघ के अध्यक्ष संजय खुरसायल, दुर्गा साहू, रफीक खान राजा श्रीवास, नायडू भाई सहित सैकड़ों की संख्या में ई रिक्शा ऑटो चालक संघ से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने इस गंभीर विषय में सहयोग करने हेतु कांग्रेस नेताओं एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया ।