
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी जैसे राज्यों में बीजेपी को मिली शानदार जीत की खुशी पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिली। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता को लेकर बिलासपुर के रेलवे मंडल क्षेत्र के विद्या विनोबा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और बंगाली समाज ने जोरदार उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के चुनावी प्रचार की उस खास झलक को भी याद किया, जिसमें उन्होंने बंगाल में झालमुड़ी का स्वाद लिया था। उसी से प्रेरित होकर यहां भी स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष रूप से झालमुड़ी तैयार कर लोगों में वितरित की गई।

गायत्री मंदिर, विनोबा नगर मुख्य मार्ग पर आयोजित इस आयोजन में आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया तथा मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बंगाली समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, व्यापारी वर्ग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं ने भय और आतंक के माहौल में भी डटकर संघर्ष किया और पार्टी का परचम लहराया। उन्होंने बंगाल की जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशोर राय, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र केसरवानी, जुगल अग्रवाल, गणेश रजक, मनजीत गोस्वामी, रिंकू मित्र, नितिन बेरीवाल, मनोज अग्रवाल, सत्यजीत भौमिक, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, सचिन राव, केदार खत्री, हरिन तिवारी, अमित राठी, कमलेश राजपूत, आलोक रंजन पांडे, सुब्रत बनर्जी, जीवन घोष, लीना बनर्जी, सीमा सेन गुप्ता, वरुण दास, संजय गायकवाड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।