Loading ...
बिलासपुर

खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक बैठक संपन्न, बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

बिलासपुर। खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक बैठक  9 मई 2026 को न्यू बस स्टैंड के मोटल होटल बिलासपुर मे गठन संपन्न हुआ । जिसमें 7 जिला के कोच शामिल हुए।

  इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेन्दरा गुमबर को बनाया गया हैँ ,उपाध्यक्ष के रूप में कमलेश  वासनिक बालोद से,सहसचिव राजकपुर गेंडारे, मूंगेली से कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, कबीरधाम से सलाहकार एडवोकेट संजीव कुमार साहू बिलासपुर से मुख्य संरक्षक के रूप में डॉक्टर बाबुल विश्वाश चकरभाठा से मेंबर के रूप में चांदनी रुपेश कुमार वैष्णव मुंगेली, राघव गौरेला पेंड्रा मरवाही, आशीष कुमार हरी भास्कर, रागिनी निषाद डिंपल चैतराम साहू सरगाव से शुभम रायगढ़ से अविनाश कश्यप भिलाई से मोनिका चक्रधारी रायपुर से चंचल कोरबा से उपस्थित रहे सभी को पदाधिकारी बनाया गया।

  खेलो ताइक्वांडो स्पोर्ट्स फेडरेशन के सभी  पदाधिकारीयों को डायरेक्टर रिमझिम गुप्ता एवं इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।  गणेश सागर ने बताया कि 6 और 7 जून को रेफरी सेमिनार बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी।