Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन , नया कीर्तिमान स्थापित किया

विलासपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)  द्वारा सत्र् 2025 – 26 में आयोजित बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम दिनांक -13/05/2026 बुधवार को घोषित हुआ, जिसमें सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी के प्रतिभावान छात्रों ने अपना परचम लहराते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

छात्र-छात्राओं में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में
वाणिज्य संकाय से –अन्वेषा अग्रवाल 97%, अंशिका गुप्ता 94%, तेजस विलास साह 93.6%, अनन्या गुप्ता 91%, प्रखर सोनी 89%, इशिका गुप्ता 88.6%, विप्लव भारद्वाज 85.6%, डिंपल ज्ञानचंदानी 85%,विज्ञान संकाय से – प्रशांत शिंदे 92%, सक्षम शर्मा 91.6%, सौम्या टेकाम 90%, रूपेश कुमार साहू 89%, श्रुति सोनी 88.8%मिलिंद यादव 87.6%, भव्या पांडेय 87.2%, महिमा शर्मा 87%, मयंक कुमार 87%,नीतू राठौर 86.6%, अनुषा झां86.4%, अक्षिता साहू 86.2%, अरमान सिंह 85%, फूलचंद 85%, कला संकाय से –अरूणा कॅवर 92%,पी॰ अंशिका राव 90.4%, ममता मरकाम 90% छात्र अग्रणी रहे।

इसके साथ ही 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 10  तथा 80% से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों की संख्या 38 और 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 49 एवं 60% से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों की संख्या 49 रही।


इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर जी.एस. पटनायक, निर्देशक सुश्री लेखाश्री, प्रबंध समिति सदस्य सुश्री दिव्याश्री और विद्यालय के प्राचार्य  डॉ॰ बी॰बी॰महाता, उपप्राचार्य दिनेश विष्ट एवं हेडमिस्ट्रेस नैंसी पारेख तथा अन्य शिक्षकों द्वारा बधाई दी गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। 


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक द्वारा बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया तथा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।

अभिभावकों द्वारा विद्यालय के प्रति आभार प्रकट करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये प्रबंध निदेशक एवं प्राचार्य महोदय को धन्यवाद प्रेषित किया गया। छात्रों की सफलता से विद्यालय परिवार में उल्लास का माहौल रहा।