भाजपा ने वार्ड 29 से व्ही मधुसूदन राव को बनाया प्रत्याशी, 18 मई को भरेंगे नामांकन

बिलासपुर। नगरी निकाय उपचुनाव 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 29 तारबहार क्षेत्र से अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला शहर कोर ग्रुप के निर्णय के अनुसार वार्ड क्रमांक 29 से व्ही मधुसूदन राव को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।
रविवार को आयोजित शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा की। यह निर्णय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय तथा बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में लिया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्ता ओं एवं पदाधिकारियों से सोमवार 18 मई को प्रातः 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन रैली एवं दाखिले में शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल, किशोर राय, रवि गोयल, श्रीनिवास राव, पंकज तिवारी, संध्या चौधरी, राजेश रजक, नवीन मसीह, मनीष गुप्ता, प्रकाश यादव, गणेश रजक, धीरेंद्र केसरवानी, शंकर शाह, सुरेश ध्रुव, संजय चौहान, डॉ. मनमोहन दत्त, जुगल अग्रवाल, अभिजीत मित्रा, मनजीत गोस्वामी, संदीप दास, तनुज वोरा, मिलन सप्रे, कैलाश रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
