Loading ...
क्राइमबिलासपुर

वीडियो। गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे हाई प्रोफाइल जुए पर देर रात पुलिस की रेड, मालिक समेत 8 जुआड़ीयों को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन सीएसपी और कोटा एसडीओपी की संयुक्त टीम ने ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस मालिक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने देर रात छापा मारकर मौके से नगदी, मोबाइल और वाहन जब्त किए।


गिरफ्तार आरोपियों में रोशन सिंह (38) निवासी ओम नगर सिविल लाइन, मुन्ना गोयल निवासी राजीव गांधी चौक सिविल लाइन, विकास सिंह निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला, मनीष शर्मा (42) निवासी विद्या नगर तारबहार, नीरज शर्मा (42) निवासी विद्या नगर तारबहार, दीपक अग्रवाल (37) निवासी रामा लाइफ सिटी सकरी, चंद्रकिशन अग्रवाल निवासी तखतपुर तथा मयंक सोनकर (20) निवासी नया बस स्टैंड तिफरा शामिल हैं।


पुलिस ने मौके से 3 लाख 80 हजार रुपये नगद, 11 मोबाइल फोन और 5 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट सहित अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की आगे जांच जारी है।