Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

IMA बिलासपुर में वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शाल-श्रीफल भेंट

बिलासपुर, 11 जुलाई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बिलासपुर द्वारा शनिवार को IMA हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. आर. डी. गुप्ता, डॉ. के. के. जायसवाल, डॉ. मोहन गुप्ता, डॉ. लालचंदानी, डॉ. जी. डी. मोटवानी, डॉ. गौरी दत्ता, डॉ. नीलिमा घाटगे, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. आर. के. सिंह एवं डॉ. अशोक अग्रवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद जायसवाल ने की। आयोजन का संयोजन डॉ. प्रसन्ना सिंह, डॉ. योगेन्द्र गुप्ता, डॉ. गोपेन्द्र दीक्षित एवं डॉ. नीरज शर्मा ने किया। मंच संचालन डॉ. श्रुति जायसवाल ने प्रभावी ढंग से किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे सम्मान समारोह से चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों का उत्साहवर्धन होता है और युवा चिकित्सकों को भी बेहतर सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में IMA बिलासपुर के पदाधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।