शहर में बढ़ रहे है झोलाछाप डाक्टरों के अवैध क्लीनिक, स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
बिलासपुर। शहर में इन दिनों झोलाछाप डाक्टरों केे अवैध क्लीनिकों की बाढ़ सी आ गई है। खासकर रेलवे क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर, गणेश नगर और देवरीखुर्द इन दिनों झोलाछाप डाक्टरों के क्लीन का गड़ बनता जा रहा है। यहाँ लगभग 100 मीटर के दायरे में एक झोलाछाप डाक्टर का क्लीनिक देखा जा सकता है। जो बिना आवश्यक वैधानिक अनुमति एवं दस्तावेज के धड़ल्ले से अपना अवैध क्लीनिक संचालित कर रहे हैं।

शंकर नगर
ये झोलाछाप डॉक्टर जानबूझ कर शहर से दूर आर्थिक रूप से कमजोर और कम जागरूक लोगों के कॉलोनी एवं मुहल्ले के आसपास अपना क्लीन खोलकर कम पड़े लिखे और सीधे साढ़े लोगों को अपना शिकार बनाते है । जो कम खर्च में इलाज के नाम पर इन लोगों के झांसे में आ जाते है और अपनी जान जोखिम में डाल देते है।

मेन रोड, देवरीखुर्द
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व कोटा क्षेत्र में ऐसे ही एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दो मासूमो की मौत हो गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कई स्थानों पर झोलाछाप डाक्टरों की क्लीनिक पर कार्रवाई कर उसे बंद कराया था। लेकिन आज बंद कराए गए अधिकांश अवैध क्लीन पुनः खुल चुके है, और धड़ल्ले से इलाज कर मासूम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार शंकर नगर मेन रोड पर प्रीति क्लीनिक, गणेश नगर में साहू क्लीनिक एवं विश्वास क्लीनिक, वहीं देवरीखुर्द मेन रोड पर जायसवाल क्लीनिक तथा हनुमान मंदिर के समीप डॉ. मंटू, के नाम से अवैध क्लीनिक संचालित हो रही है। इन संस्थानों के संबंध में बताया जा रहा है कि इसे भी जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में कार्यवाही कर बंद कराया था जो अब पुनः संचालित हो रही है। यह भी बताया जा रहा है कि इनके पास संचालन हेतु आवश्यक पंजीयन एवं वैधानिक अनुमति उपलब्ध नहीं है।


स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग की निष्क्रियता एवं मिली भगत से इन झोलाछाप डाक्टरों की अवैध क्लीन दिनों दिन फल फूल रहा है। लोगो ने कहा कि विभाग अगर समय रहते इन पर कोई बड़ी कार्यवाही कर बंद नहीं कराया तो वह दिन दूर नहीं जब फिर किसी मासूम की मौत की खबर एक बार फिर हमे मिले?

डॉ विधान चक्रवर्ती बोदरी चौक,चकरभाठा