Loading ...
बिलासपुर


ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र: बीजेपी महिला मोर्चा ने की अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील

बिलासपुर(कोटा)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ग्रामीण जिलाध्यक्ष गायत्री साहू ने ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र‘ अभियान में महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रभक्ति, नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का एक सशक्त प्रतीक है।

सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर
गायत्री साहू ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात हमारे सैनिक कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। उनके अदम्य साहस, समर्पण और त्याग के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी देशवासियों का नैतिक दायित्व है।

हाथों से तैयार रक्षा-सूत्र भेजे जाएंगे सरहद पर

उन्होंने छत्तीसगढ़ की माताओं, बहनों और बेटियों से अपने हाथों से स्नेह, विश्वास व शुभकामनाओं से परिपूर्ण रक्षा-सूत्र (राखियाँ) तैयार करने का आह्वान किया, ताकि इन्हें सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों तक पहुँचाया जा सके।

यह रक्षा-सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि देशवासियों के प्रेम, सम्मान और अटूट विश्वास का प्रतीक होगा।”

गायत्री साहू, जिलाध्यक्ष (बीजेपी महिला मोर्चा, ग्रामीण)

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के माध्यम से अब तक 27 लाख 92 हजार से अधिक भारतीय सैनिकों को छत्तीसगढ़ की पवित्र मिट्टी से तिलक कर ‘सिपाही रक्षा-सूत्र‘ सेना मुख्यालय तक सम्मानपूर्वक और निःशुल्क पहुँचाया जा चुका है। इस वर्ष भी अभियान का शुभारंभ हो चुका है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ की माताओं, बहनों और बेटियों से अपने हाथों से स्नेह, विश्वास व शुभकामनाओं से परिपूर्ण रक्षा-सूत्र तैयार करने का आग्रह किया गया है। यह रक्षा-सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि देशवासियों के प्रेम, सम्मान और अटूट विश्वास का प्रतीक होगा। अभियान में सभी विद्यालयों, मातृशक्ति, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग से व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।