राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की स्मृति में बलिदान दिवस के अवसर पर किया गया फल वितरण एवं पौधारोपण
राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को याद कर समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर TREB भारतीय आदिवासी क्रांतिकारी उत्थान संगठन एवं गोंडवाना युवाओ द्वारा सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों द्वारा अनाथ आश्रम एवं वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके बीच फल वितरित किए गए तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली गई।

इसके साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। संगठन के सदस्यों ने पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। TREB एवं गोंडवाना युवा की ओर से कहा गया कि बलिदान दिवस को केवल स्मरण तक सीमित न रखते हुए सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों से जोड़ना कार्यक्रम का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं त्याग से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से कहा गया कि जरूरतमंदों की सेवा, प्रकृति का संरक्षण और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
जिसमें मुख्य रूप से B.S मरावी ( पूर्व तहसीलदार ) ,
स्वप्निल मानसमणि मरावी,लव सिदार ,डॉ कौशल मरावी दीपक मरकाम , राजेन्द्र पोर्ते , शुभम मरावी , टीकाराम मरकाम, हेमराज ध्रुव , गजेंद्र ध्रुव ,स्वधा स्मृति मरावी , सचिन राज , गायत्री ध्रुव , भारती ध्रुव , माया नेताम , चेतन पोर्ते , चन्द्रशेखर सिदार , तानसेन , सोनी ध्रुव , शैलेन्द्र , सतीश आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए थे