बिलासपुर। खापरगंज क्षेत्र में हुए विवाद से जुड़े मामले में थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 489/2026 के तहत फरार चल रहे रामसिंह ठाकुर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से रामसिंह ठाकुर फरार था। उसके पन्ना जिले में होने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम माकरी कुठार, थाना बृजपुर स्थित उसके मित्र धीरेन्द्र पटेल के घर पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी को बिलासपुर लाया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दे 28 अगस्त,रक्षाबंधन की शाम बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में हुए दो पक्षों के विवाद में ठाकुर राम सिंह एक पक्ष के मुख्य आरोपी थे। जबकि दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी सोहेल खान सहित उनके सभी साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।
बिलासपुर पुलिस पिछले कई दिनों से ठाकुर राम सिंह की तलाश में थी आखिरकार साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार देर रात बिलासपुर लाया गया है । पुलिस द्वारा अभी आगे की कार्यवाही जारी है।