Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन हाजिर, अब नरेश चौहान संभालेंगे सरकंडा थाना

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के संवेदनशील थानों में शुमार सरकंडा थाने के प्रभारी में बड़ा बदलाव किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी करते हुए थाना प्रभारी प्रदीप आर्या को पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं उनकी जगह नरेश चौहान को सरकंडा थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक तबादला या कुछ और?

पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में इस तबादले को पूरी तरह से ‘प्रशासनिक तबादला’ बताया गया है। हालांकि, प्रशासनिक कारणों के अलावा पुलिस गलियारों और सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई को हाल ही में एक जज के साथ हुई कथित विवाद और मारपीट की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।