
बिलासपुर/रायपुर : बेरोजगारी के मुद्दे को ले कर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आज राजधानी में भूपेश सरकार के विरुद्ध बड़ा प्रदर्शन किया गया।


भाजपा युवा मोर्चा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिन्होंने चुनाव के पहले अपने घोषणा पत्र में 2500/ शिक्षित बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता व 20 लाख रोजगार देने का वादा प्रदेश की जनता से कर सत्ता में आये थे।लेकिन आज प्रदेश सरकार को लगभग 4 साल दिसंबर में होने को जा रहा है किसी भी बेरोजगार को एक रुपए का बेरोजगारी भत्ता मिला नही है।


भाजपा युवा मोर्चा के इस मेगा प्रदर्शन को लेकर राजधानी के अलग अलग क्षेत्रों में बैरिकेट्स लगाकर प्रदेश के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल तक जाने से रोकने का पूरा प्रयासं जिला प्रशासन द्वारा किया गया था लेकिन प्रशासन का यह प्रयास पूरी तरह असफल रहा। इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश के लगभग 25- 30 हजार युवा एकत्रित हो कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा लगाए गए बेरीकेट्स को युवाओं ने तोड़ कर बार बार मुख्यमंत्री निवासं के करीब पहुंच रहे थे।
भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आयोजित इस मेगा प्रदर्शन में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस सूर्या भी शामिल हुए। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आज तक मैं कई प्रदेशों में गया लेकिन इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का प्रदर्शन आज पहली बार देख रहा हूं अब भूपेश सरकार के जाने के समय आ गया है।
………………(झलकियां )………………..
” बिलासपुर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ की मंच पर उपेक्षा को लेकर धर्मसेना के संयोजक धनंजय गोस्वामी की पूर्व मंत्री राजेश मुड़त के साथ हुई तीखी बहस “
” महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बार बार बेरीकेट्स तोड़कर मुख्यमत्री निवास तक पहुंच रहे थे जिसे पुलिस बार बार पकड़ कर वापस ला रही थी “
” पुलिस प्रशासन इस पूरे प्रदर्शन के दौरान बहुत संयम में दिखी। “
……………………………………………………………
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी.पुंडेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरम लाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मुड़त, पुन्नूलाल मोहले एवम प्रदेश भाजपा के विधायक/ सांसद एवम सभी बड़े नेता शामिल रहे।