
बिलासपुर: महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा आज प्रदर्शन किया गया।
वंदे मातरम् मित्र मंडल के सदस्य सैकड़ों की संख्या में नेहरू चौक में एकत्रित हुए एवं रैली निकालकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, महिलाओं पर अत्याचार बंद करो, बलात्कारियों को फांसी दो, जैसे नारे लगाते हुए जिलाधीश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें पूरे देश में हिंदू बच्चियों के साथ लव जिहाद अपने पूरे चरम सीमा पर हैं ।जो बच्चियां उनके लव जिहाद में फंस जाती हैं वह घर परिवार समाज की नहीं रहती,जो बच्चियां लव जिहाद में नहीं फंसती उनकी जलाकर अथवा गोली मारकर हत्या कर दी जाती है।जिसमें प्रमुख रुप से संगम विहार नई दिल्ली, बनासकांठा गुजरात, अमरावती महाराष्ट्र, दुमका झारखंड, बरेली उत्तर प्रदेश प्रमुख हैं ।
इसके अलावा देश में अन्य और भी घटनाएं हैं जोकि प्रकाश में नहीं आ पाती है।पूरे देश में जिहादियों के माध्यम से जोर और जुल्म की नीति सक्रिय है पुलिस प्रशासन असमर्थ है।
दूसरा ज्ञापन बिलासपुर नगर में असामाजिक गतिविधियां बेखौफ सक्रिय हैं,शहर में चाकू बाजी की घटनाएं, चोरी, छेड़छाड़, पुलिस कर्मियों से मारपीट सहित बिलासपुर शहर के सभी सार्वजनिक उद्यान जिसमें की अज्ञेय नगर नेहरू नगर एवं सरस्वती नगर की जानकारी बार-बार पुलिस प्रशासन को दी जा रही है ।ऐसा प्रतीत होता है जैसा कि सभी सार्वजनिक उद्यान एवं समुदायिक भवन असामाजिक तत्वों के लिए ही उपलब्ध है।महिलाएं बच्चियां एवं बच्चे
उद्यानों का सामुदायिक भवन का उपयोग नहीं कर सकते।इसके साथ ही शासकीय कन्या महाविद्यालय अंबेडकर चौक पर विशेष रूप से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।जहां से बच्चियों का कॉलेज आना जाना डर एवं भय के वातावरण में होता है ।डर और भय के कारण उनकी कॉलेज जाने की प्रतिक्रिया धीरे धीरे कम होते हुए शुन्य की तरफ चली जाएगी ऐसा प्रतीत होता है। बृजेश स्कूल एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।जिसमें नगर व नगर से बाहर के क्षेत्रों की बच्चियां परीक्षा देने आती हैं। जिनको डरा धमका कर अभिभावक सहित अपने जोर और जुल्म से भयभीत किया जाता है।
ज्ञापन प्रतिनिधिमंडल में वंदे मातरम मित्र मंडल के प्रदीप देशपांडे ,महेंद्र जैन , अरविंद गर्ग, एस. एन. तिवारी , जयप्रकाश लाल, मोहन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, आनंद अग्रवाल, पृथ्वी सिंह सहगल, सौरभ दुबे, महेंद्र सोनी ,नित्यानंद अग्रवाल नंदभान सिंह, अशोक त्रिपाठी, धनंजय गोस्वामी, प्रफुल्ल मिश्र, यतींद्र नाथ मिश्र, पी के टॉक, किसलय श्रीवास्तव, संजय नायक, विजय जैन, प्रमोद जैन, मनीष जैन, नीरज तिवारी, नारायण गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, विनोद पांडेय, रोचल दास वाधवानी, पवन गोयल, एन के घोष, अशोक त्रिपाठी, परमेश्वर सोनी, पूनम शुक्ला, किरन सिंह, दीपमाला झा, प्रमिला ठाकुर, प्रेमलता, शैफाली घोष, स्वाति गुप्ता, सुधा सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में वन्दे मातरम् मित्र मंडल के सदस्य रैली की शक्ल में नारे लगाते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिए।