
बिलासपुर : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन रहा. शुक्रवार को यात्रा नागरकोइल में स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई. पदयात्रा सुबह 10 बजे पुलियूरकुरिची में मुट्टीदीचन परई चर्च पहुंचेगी.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन चलेगी. ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू कश्मीर तक 3,570 किमी की होगी. राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर यात्रा की शुरुआत की थी।
इस पद यात्रा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ डा0 चौलेश्वर चंद्राकर , किसान नेता विनय शुक्ला भी शामिल हुए है।