
बिलासपुर : प्रदेश के कृषि व् पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे का आज दोपहर बिलासपुर जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए थे जिनमे उन्हे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था लेकिन अचानक उन्हे जबलपुर जाना पड़ रहा है, जिसकी वजह से अब उनका बिलासपुर आना स्थगित हो गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की अंतिम संस्कार में शामिल होने वे जबलपुर रवाना हो गए है, उनके साथ तखतपुर क्षेत्र के कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर भी रवाना हुए है।
तखतपुर में मंडी अध्यक्षों के शपथ ग्रहण व किसान सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि व पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे को शामिल होना था लेकिन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने अचानक उन्हे जबलपुर के लिए रवाना होना पड़ा ,जिसके कारण वे कार्यक्रम में शामिल नही हो सके। वही उनके कार्यक्रम में नही आने से कार्यक्रम को भी आगामी आदेश तक के लिए टाल दिया गया है।