Loading ...
बिलासपुरराजनीति

भाजपा के धरना – प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे…… कहा – जो जनप्रतिनिधि (विधायक) अपने कॉलोनी में रहने वाले एक इंजिनियर को सूदखोरों से बचा नही पाए वो शहर को क्या बचा पाएंगे • भाजपा ने शहर में बड़ रही अपराधो को लेकर किया धरना – प्रदर्शन व कलेक्टर एवम एसपी को सौपा ज्ञापन

बिलासपु(वीडियो) : पहले इस शहर में एक नारा लगता था “न डर है न भय है यह अमर भईया का शहर है।” लेकिन आज यहां नारा लगता है कि “यंहा डर है यहां भय है और इस शहर में कांग्रेस के गुंडों का राज है।” आज यह शहर गुण्डों का शहर बनते जा रहा है, आज शहर के लोग दहशत में जी रहे हैं,सफेद पोस कांग्रेस के गुंडे गरीब जनता की जमीनों में कब्जा कर रहे है, नाबालिक बच्चे नशें का शिकार हो रहें है, भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा में है, शहर के 16 लोगो ने सूतखोरों से आतंकित होकर आत्महत्या कर लिया उसमे से एक आत्महत्या करने वाला एक इंजिनियर आसमां सिटी में रहता है,आप सभी जानते है आसमा सिटी में कौन रहता है, जो जनप्रतिनिधि (विधायक) अपने कॉलोनी में रहने वाले एक इंजिनियर को बचा नही पाए सूदखोरो से वो शहर को क्या बचा पायेगा।उक्त बाते बिलासपुर के पूर्व विधायक एवम छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कही ।

शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था ,भू माफियाओं की गुंडागर्दी एवम राजस्व विभाग में बढ़ती भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौपा ।

आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन भी था लेकिन बिलासपुर शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्थाओं को लेकर अपना जन्मदिन इस वर्ष नही मनाने का फैसला किया। जिससे उनके समर्थकों में मायूसी देखी गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,बेटी बचाव बेटी पढ़ाव की राष्ट्रीय सदस्य आर विभा राव, अमरजीत दुआ पूजा विधानी,अजीत भोगल,युगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निम्मा गिदवानी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, संदीप दास, अशोक विधानी, राजेश सिंह, विनोद सोनी ,किशोर राय,दीपक ठाकुर, अमित तिवारी, महर्षि बाजपेई, सुषमा सिंह,रीना गोस्वामी, दीपमाला झा आदि उपस्थित रही।