Loading ...
बिलासपुरराजनीति

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महिला मोर्चा की महिलाओ ने ग्रामीणों को दी ‘ नल जल योजना’ की जानकारी

बिलासपुर (कोटा) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव को “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मना रही है। इस पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा हर दिन एक नई योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रही हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश भाजपा के निर्देशों पर कोटा महिला मोर्चा की महिलाओ के द्वारा ग्राम खुरदुर के ग्रामीणों को केंद्र सरकार की “नल जल योजना” के संबंध में जानकारी दी गई एवम जल संरक्षण के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा,बिलासपुर की जिला महामंत्री गायत्री साहू, सरपंच रजनी मरकाम, संगीता अग्रहरी, महामंत्री कुशल साहू, मोहन कोरी अनुसूचित जनजाति महामंत्री, चंद्रप्रकाश साहू ,मीना यादव मंडल महामंत्री महिला मोर्चा कार्यसमिति शकुंतला सोनी एवम बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाऐं शामिल रही।