Loading ...
बिलासपुरराजनीति

राजीव युवा मितान क्लब का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आगामी 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रतनपुर में होगी आयोजित, तैयारियों का जायजा लेने रतनपुर पहुंचे भिलाई विधायक एवम प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव

रतनपुर : भिलाई के महापौर एवं युवा विधायक देवेंंद्र यादव रतनपुर में मां महामाया का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

ज्ञात हो कि राजीव युवा मितान क्लब का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आगामी 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रतनपुर मे आयोजित होने वाली है,जिसकी तैयारियों का जायजा लेने राजीव युवा मितान क्लब के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव रतनपुर पहुंचे। जहा पहुंचे ही सर्व प्रथम उन्होंने मां महामाया का दर्शन कर मां का आशीर्वाद लिया।

राजीव युवा मितान क्लब के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव इस कार्यक्रम में स्वयं तीन दिन रतनपुर मे रहकर कार्यकर्ताओं को इसकी ट्रेनिंग देंगे। रतनपुर में देवेंद्र यादव ने अपने कार्यकर्ता से तैयारियों को लेकर चर्चा की फिर मुंगेली दौरे पर निकल गये ।

इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक शिबली मेराज खान, बेलतरा के कांग्रेस नेता सुधांशु मिश्रा, प्रदेश सचिव दामोदर सिंह क्षत्री, ब्लॉक महामंत्री यासीन अली, युवा कांग्रेस कोटा के विधानसभा महासचिव रवि रावत, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता राजा रावत, आकाश कोशले, संदीप प्रधान, शैल जायसवाल, शैल कुम्हरे,भूपेंद्र कौशिक, इशाहक बेग,भान सिंह, आदिल आलम, शेरू असलम, अनश खोखर, नितेश सिंह, गौरव दुबे, अजय यादव, चिंटू कोशले,विक्की यादव, संतोष प्रजापति सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के नेता मौजूद रहे ।