राजनीति
आईसीसी प्रेसिडेंट के लिए पीसीसी अध्यक्ष ,मुख्यमंत्री के साथ पीसीसी सचिव विकास बजाज ने अपना वोट डाला

रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए आज पूरे देश भर में वोटिंग हुई। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर चुनाव मैदान में है।

राजधानी रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय “राजीव भवन ” को मतदान केंद्र बनाया गया था, जहां पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश सचिव विकास बजाज ने भी वोट डाला ।
इस चुनाव में प्रदेश भर के सांसद, विधायक और पीसीसी पदाधिकारियों सहित कुल 307 प्रतिनिधिओ ने अपने मतदान का प्रयोग किया हैं।