
बिलासपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( NSUI) की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक बिलासपुर के लखीराम एडोटोरियम में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने रूप में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ,विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व कार्य. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने की ।

मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें महाविद्यालयों ,विद्यालय में छात्र छात्रों के बीच रहकर सदैव छात्रों की हक की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर रहने की बात कही ।
विशिष्ट अतिथि महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि छात्र किसी राष्ट का निर्माण करता होते है हम सभी को छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना है छात्रों के हितों के लिए किसी भी लड़ाई के लिए मैं आप सभी के साथ हर वक्त खड़ा हूं।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि वे छात्रों के हित के लिए वे सदेव उसके साथ खड़े है,किसी भी परेशानियों पर उस किसी वक्त भी छात्र संपर्क अपनी समस्या बता सकते है उनकी समस्याओं के निदान के लिए अगर मुख्यमंत्री से बात भी करनी होगी तो करेंगे।

वही NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अमित शर्मा ने NSUI के नव नयुक्त जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह को जल्द जिला कार्यकारणी का विस्तार करने एवं प्रत्येक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय में कार्यकारिणी बनाकर NSUI को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया।
एनएसयूआई के प्रदेश कार्यकारिणी बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव पूनम तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा, प्रदेश महासचिव विकास सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी, प्रदेश महासचिव सोहेल खलीक, प्रदेश महासचिव लक्की मिश्रा, प्रदेश सचिव अमन शुक्ला एवं प्रदेश भर के प्रदेश पदाधिकारी, समस्त जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में NSUI के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रंजित सिंह ने कार्यक्रम में पधारे अतिथि एवम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष पद की दी गई जवाबदारी के लिए सभी का धन्यवाद किया।