
बिलासपुर : कोटा विधानसभा के ग्राम पंचायत सेमरिया के बूथ में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई।
राज्य सरकार के खिलाफ 11 नवंबर को महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर में की जाने वाली महतारी हुकर रैली को लेकर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू के द्वारा महिलाओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।

उक्त बैठक में 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित होने वाली हुंकार रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनानें की अपील कार्यकर्ताओं से की गई।
उक्त बैठक में अमेरिका पटेल,शकुंतला सोनी,उर्मिला बाई आर्मो,प्रमिला पोर्ते,तीजन बाई आर्मो, गंगोत्री बाई मरावी, मीना बाई जगत,कुमारिया मरकाम, संतोष यादव, ललिता खुसरो,मांगलिहीन यादव,अनीता यादव आदि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।