Loading ...
क्राइमबिलासपुर

भाजपा के ‘ महतारी हुंकार रैली’ को लेकर रैली रूट के ट्रैफिक को डायवर्शन किया गया, एसएसपी ने प्रस्तावित मार्ग व पार्किंग स्थल का लिया जायजा , अधिकारियों की बैठक ले कर कानून व्यवस्था बनाए रखते हुआ आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए दिए निर्देश

बिलासपुर : आगामी 11 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के द्वारा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बिलासपुर में “महतारी हुंकार रैली” निकाली जा रही है जिसमें राष्ट्रीय स्तर की नेत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी।

प्रदेश स्तरीय इस आंदोलन के लिए हजारों की संख्या में प्रदेश भर के महिला मोर्चा की महिलाए एवम कार्यकर्ताएं शामिल होंगी जिसे ध्यान में रखते हुए एसएसपी श्रीमति पारूल माथुर के द्वारा कानुन व्यवस्था के दृष्टीकोण से रैली के प्रस्तावित मार्ग व पार्किंग स्थल का आज निरीक्षण किया गया है।

साथ ही प्रशासन द्वारा रैली के समय में रैली के मार्ग के वाहनों को डायवर्ट किया गया । ताकि आम जनता को आने जाने में किसी प्रकार की सुविधाओ का सामना न करना पड़े।

भाजपा की महतारी हुंकार रैली स्थानीय केशरी मैदान जगमल चौक से प्रारंभ होकर गांधी, चौक गोल बाजार, सदर बाजार,कम्पनी गार्डन, होते हुए नेहरू चौक में सभा के रूप में समाप्त होगी।

एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने उक्त प्रस्तावित रूट एवं डायवर्शन पॉइंट का बारिकी से अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया , पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गयी । मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डयूटी के दौरान कानुन व्यवस्था को बनाये रखते हुए आम नागरिको को परेशानी न हो इस संबंध में अहम निर्देश दिये गये साथ ही पार्किंग व वैकल्पिक मार्ग में प्रभावी पुलिस व्यवस्था लगाने हेतु राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, व कोतवाली के साथ थाना प्रभारी सिविल लाईन,कोतवाली व तोरवा भी उपस्थित रहे । सामान्य प्रशासन से अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिलासपुर , तहसीलदार बिलासपुर, जोन कमीश्नर बिलासपुर तथा पी0डब्लू0डी0 के अधिकारी की उपस्थित रहे ।