Loading ...
बिलासपुरराजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की ‘ महतारी हुंकार रैली’ में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी होंगी शामिल, प्रदेश भर से 1 लाख महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं भूपेश सरकार के खिलाफ भरेंगी हुंकार

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा टीम के द्वारा शुक्रवार 11 नवंबर को न्यायधानी बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली करने जा रही है,जिसमे प्रदेश भर के 1 लाख महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने आज अपने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महतारी हुंकार रैली के जरिये प्रदेश की भूपेश सरकार को जगाने वाली है, ये रैली कांग्रेस सरकार के लिए एक चेतावनी है ,उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक रैली में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खास तौर पर शिरकत करेंगी ।

उन्होंने जानकारी दी कि 5 बड़े मुद्दों को लेकर यह हुंकार रैली आयोजित की जा रही है .

कांग्रेस ने पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था जिससे वह मुकर रही है . नतीजतन प्रदेश में शराब, चरस, गांजा और अफीम धड़ल्ले से बिक रही है और माताएं-बहनें इससे प्रभावित हो रही हैं . प्रदेश में महिलाओं के साथ अनाचार की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं . आदिवासी अंचलों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं . उन्होंने आगे कहा कि रेडी-टू-ईट में कार्यरत 22 हजार बहनें बेरोजगार हो गई हैं . स्व-सहायता समूह की महिलाओं की कर्ज माफ़ी भी नहीं की गई है . प्रधानमंत्री आवास योजना का कामकाज पूरी तरह से बंद पड़ा है . इन्हीं सब मुद्दों को लेकर महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है।

इस रैली में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महिला मोर्चा की प्रभारी नीता सिंह और राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव विशेष रूप से शामिल रहेंगी।

इस प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के साथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य पूजा विधानी, विभा राव व भूपेंद्र सवन्नी भी उपस्थित रहे।