
बिलासपुर : भाजपा महिला मोर्चा की “महतारी हुंकार रैली” में शामिल होने आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज न्यायधानी बिलासपुर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हुंकार भरते हुए जमकर बरसी।

उन्होंने कहा की जब मैं यहा आई तो भूपेश बघेल ने कुछ मीडिया वालो को कहा की स्मृति ईरानी से पूछो कि प्रदेश में भारतीय रेल की क्या स्थिति है तो मैं उन्हें बता दू कि सिर्फ बिलासपुर जोन के लिए 9400 करोड़ रुपया जिस किसी ने दिया तो वह केंद्र की भाजपा सरकार ने दिया, मैं जब जब छत्तीसगढ़ आई हूं अमेठी से चुनाव जीतने के बाद तब तब कांग्रेस पार्टी के नेताओ के पेट में दर्द क्यों हुआ है..!! ये शायद छत्तीसगढ़ की मीडिया या जनता जानती हो..? कि 2019 की लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की मद्दत करने भूपेश जी भी अमेठी आए थे तब हमने ठान ली थी की दुश्मन को दूर से नही ललकारते उसके घर में घुसकर वार करते है,अमेठी में जहा भूपेश बघेल आप विराजे थे उस विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी की हमने जमानत जप्त करा दी।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जो गंगा जल ले कर कसम खाई थी उसे आज जनता को बताना होगा कि कांग्रेस के राज में प्रदेश की 6000 महिलाओं का बलात्कार क्यों हुआ है, 6000 लड़कियों को छत्तीसगढ़ से अगवा क्यों किया गया, अगस्त 2020 में एक महिला के साथ रेप होता है लेकिन उसके आत्महत्या करने के बाद एफआईआर दर्ज क्यों की जाती है लेकिन इस सब सवालो का जवाब भूपेश सरकार नही देगी क्युकि उनको जनता में रुचि नही उनको जनता का पैसा कैसे लुटी जाय इस पर ज्यादा रुचि है।

उन्होंने कहा कि जब देश में विपदा आई थी करोना काल आया था तो हमारे बड़े भैया देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने 28 महीना मुफ्त का राशन घर घर एल पहुंचाया था यह भारतीय जनता पार्टी के लिए सम्मान की बात है और जब इस विपदा की घड़ी में भाजपा का कार्यकर्ता मास्क व सेनेटाइजर बाट रही थे तो कांग्रेस के लोग घर घर दारू लेकर जा रहे थे।
स्मृति ईरानी ने भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए बड़ा सवाल किया कि छत्तीसगढ़ सरकार का रिमोट किसके हाथ में है सोनिया जी के हाथ में है कि सौम्या जी के हाथ में है।
भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली जगमल चौक से शुरू हो कर गांधी चौक, कोतवाली चौक,गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक होते हुए नेहरू चौक पर सभा के रूप में तब्दील हुई जहा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मख्यमंत्री डा रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने सभा को संबोधित किया।
मंच में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,प्रेम प्रकाश पाण्डेय, सरोज पांडेय, नंद कुमार साय, सांसद सुनील सोनी,महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।