Loading ...
क्राइमबिलासपुर

मिनी बस्ती बनते जा रहा है नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का गड़, पुलिस की छापेमारी में फिर मिला नशीली दवाईओ का जखीरा

बिलासपुर : जरहाभाठा का मिनी बस्ती धीरे धीरे अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का गड़ बनते जा रहा है। आज एक बार फिर पुलिसं की छापेमारी में नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ है।

मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि मिनीबस्ती निवासी सौखी लाल यादव व बंटी गहरवार द्वारा नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है, जो नशीली दवाइयों को आवास पारा, सैदा थाना- सकरी स्थित सौखी लाल यादव के घर में डम्प कर रखें है।

उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा एसीसीयू प्रभारी को रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश पर एसीसीयू टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई।

आरोपी सौखी लाल यादव पिता रामभरोस यादव उम्र 29 साल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाटा के कब्जे से रेक्सोजेसिक इंजेक्शन कुल 1400 नग ऐमपुल, एविल वायल कुल 300 नग कीमती 49,500 को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सकरी के सुपुर्द किया गया है।