Loading ...
बड़ी खबरराजनीति

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी पर एफआईआर दर्ज होगी और अध्यक्ष पद चली जायेगी..…? पढ़े पूरी खबर …..

मुंगेली : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विधायक पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में बड़ी संख्या भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञात हो कि हेमेन्द्र गोस्वामी पिता सुफलदास गोस्वामी वर्तमान अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मुंगेली छ0ग0 के द्वारा फर्जी जाति प्रमाण बनवाने के संबंध में जांच कर जाति प्रमाणपत्र को निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराने व सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर जिला के कलेक्टर राहुल देव को ज्ञापन सौंपा ।

भाजपा नेताओ ने जल्द जांच कर कार्रवाई की माँग की है । वही भाजपा नेताओ ने कार्रवाई नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

दरसल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर मुंगेली में नगरपालिका चुनाव दिनांक 21-12-2019 को सम्पन्न हुआ था।आम निर्वाचन हेतू दिनांक 27-09-2019 को मुंगेली नगर पालिका के सभी वार्ड का आरक्षण लाटरी के माध्यम से किया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 13 अम्बेडकर वार्ड मुंगेली अन्य पिछड़े वर्ग के लिये आरक्षित हुआ था। उक्त आरक्षित प्रक्रिया के बाद हेमेन्द्र गोस्वामी पिता सुफलदास गोस्वामी के द्वारा नियोजित षड्यंत्र करते हुए दिनांक 3-10-2019 को अपनी जाति सामान्य वर्ग को छिपाते हुए पिछड़ा वर्ग का होना कहकर झुठा शपथपत्र पेश किया।

फर्जी दस्तावेज के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली को अपने राजनैतिक प्रभाव से दिनांक 17-10-2019 को पिछड़ा वर्ग का झुठा प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया।

वही हेमेन्द्र गोस्वामी के द्वारा उक्त फर्जी प्रमाण पत्र को असल के रूप में उपयोग कर नाजायज लाभ प्राप्त करने पिछड़ा वर्ग के सीट से स्वयं को पिछड़ा वर्ग का बताकर छल पूर्वक पार्षद का चुनाव लड़ने नामांकन भरा गया। धनबल का उपयोग कर और चुनाव जीतकर पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार को चयन होने से वंचित कर दिया गया ।

वही पिछड़े वर्ग का फर्जी व झुठा प्रमाण के आधार पर बहुमत दल का नेता बनकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये षड़यंत्र पूर्वक नामांकन दाखिल कर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बना हुआ है जो कि विधि व प्रक्रिया के विपरित फर्जी जाति प्रमाणपत्र को असल के रूप में उपयोग करके OBC के उम्मीदवार को वंचित करने के उद्देश्य से उसके द्वारा छल किया गया है ।

जबकि भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उक्त संबंध में आपत्ति की थी । हेमेन्द्र गोस्वामी के वास्तविक जाति के संबंध में दस्तावेज प्राप्त किया गया।

जिसमें हेमेन्द्र गोस्वामी पिता सुफलदास गोस्वामी जो कि ग्राम मोहतरा पoह0नं0 10 तहसील नवांगढ़ जिला बेमेतरा छ0ग0 का स्थाई निवासी है व उसके पैतृक भूमि के अभिलेखों में वंष वृक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी पिता सुफलदास सुफलदास के पिता का नाम नारायण दास, नारायण दास के पिता का नाम दादीदास बनिया जाति दर्ज है जो की बनिया जाति सामान्य वर्ग से आता है ।

हेमेन्द्र गोस्वामी के द्वारा मुंगेली में आकर स्वयं को पिछड़ा वर्ग का बताते हुए झुठा व फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया गया है जबकि मुल निवास के स्थान से जाति प्रमाण पत्र बनता है नवागढ़ तहसील से बनना था।लेकिन अवैध लाभ लेने अपने राजनैतिक प्रभाव से मुंगेली से फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराया गया है ऐसे में प्रमाणपत्र को तत्काल रद्द कर कार्यवाही करने की मांग की गयी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कहना है कि मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी पिता सुफलदास गोस्वामी के द्वारा नियोजित षड़यंत्र कर अपनी जाति सामान्य वर्ग को छिपाते हुए पिछड़ा वर्ग का होना कहकर झुठा शपथ पत्र पेश कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली से दिनांक 17-10-2019 को पिछड़ा वर्ग का झुठा प्रमाणपत्र क्रमांक 2019-25-010265 प्राप्त किया गया, जिसे भाजपा नेता ने निरस्त करने की मांग की है ।

भाजपा नेताओ ने कहा की हेमेन्द्र गोस्वामी के जाति प्रमाण पत्र की जांच कर फर्जी व झुठा प्रमाण को असल के रूप में उपयोग करके पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार को वंचित करने के उद्देश्य से छल किया गया है व फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नगरपालिका अध्यक्ष पद का दुरूपयोग कर रहा है उक्त पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाणपत्र को निरस्त किया जावे एवं हेमेन्द्र गोस्वामी को तत्काल बर्खास्त कर उसके विरूद्ध थाना में एफआईआर एक माह के अंदर दर्ज किया जाए….अन्यथा भारतीय जनता पार्टी उग्र आन्दोलन के लिये मजबूर होगी ।

वही इस मामले में जिले के कलेक्टर राहुल देव का कहना है कि आज भारतीय जनता पार्टी के सांसद ,विधायक, कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी की जाति प्रमाण पत्र की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है…

कलेक्टर ने हेमेन्द्र गोस्वामी की जाति प्रमाण पत्र के मामले में निष्पक्ष जांच करने की बात कही।फ़िलहाल देखना होगा कि हेमेंद्र गोस्वामी का जाति प्रमाण पत्र कितना दिनों में जिला प्रशासन जांच कर पता है । या फिर राजनीतिक दबाव की वजह से यह मामला पूरी तरह से दब जाएगा।

वही हेमेन्द्र गोस्वामी सत्ता पक्ष से मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष बना है कही इससे जांच प्रभावित न हो जाये । जनता की आस है कि रिचा जोगी की जाति प्रमाण पत्र की जांच जिला प्रशासन एक सप्ताह में कर दिया था। अब जिला प्रशासन की टीम सत्ता पक्ष के नगर पालिका अध्यक्ष होने से कितना दिनों बाद जांच होता है यह देखने वाली बात होगी।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद अरुण साव,विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,गिरीश शुक्ला, पूर्व विधायक विक्रम मोहले,तोखन साहू, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष संतुलाल सोनकर,नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह,पार्षद राजकुमार वाधवा,मोहित बंजारा, सोनी आनंद जांगड़े,मोना नागरे, विनोद यादव,शंकर सिंह ठाकुर,सोम वैष्णव, उमाशंकर साहू,श्रीकांत पाण्डेय,शीलू साहू,प्रेम आर्य,पवन पाण्डेय,संजय वर्मा,आशीष मिश्रा,मुकेश रोहरा,रामशरण यादव,कोटूमल दादवानी,प्रदीप पाण्डेय,अमितेष आर्य,अश्विनी कश्यप,नितेश भारद्वाज,यश गुप्ता,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।