Loading ...
खेलबिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के मुकुल तिवारी बने सचिव,क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह दी बधाई

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ का चुनाव शुक्रवार को राजधानी में संपन्न हुआ । इस चुनाव में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ का अध्यक्ष रायपुर के जुबिन शाह को बनाया गया वही सचिव बिलासपुर के मुकुल तिवारी बनाये गए। इसके पूर्व वे प्रदेश कोषाध्यक्ष एवम जिलाध्यक्ष के पद पर आसीन थे।

नव निर्वाचित सचिव मुकुल तिवारी ने कहा कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है जिसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक जिले में खेल मैदान बनाएं जायेंगे।

बिलासपुर के मुकुल तिवारी को इतनी बड़ी जवाबदारी मिलने से जिले के खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है ,खेल प्रेमियों ने मुकुल की इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई दिया है ।

इस दौरान विजय केशरवानी, विंकटेश अग्रवाल,देवेंद्र सिंह, अनुराग बाजपाई,आलोक श्रीवास्तव, सुशांत राय,रितेश शुक्ला,नारायण आवाटी, महेंद्र गंगोत्री,आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह,राजेश शुक्ला,अशोक मेहता, राजुल जाजोदिया,आशोक देआई आदि उपस्थित रहे।