
बिलासपुर : दिल्ली में घटित श्रध्दा मर्डर केस की तरह बिलासपुर के एक युवक ने अपने महिला मित्र की हत्या कर 03 दोनो तक उसकी लाश को छुपा कर अपनी दुकान में रखा , घरवालों ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई तक इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

(कार जिसमे लाश बरामद हुआ)
ज्ञात हो कि भिलाई की 24 वर्षीय युवती प्रियंका सिंह बिलासपुर के दयालबंद में किराए के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही थी इसी दौरान पास के मेडिकल दुकान में आने जाने के दौरान उसकी मुलाकात दुकान के संचालक आशीष साहू से हुई।
फिर दोनों ने मिलकर शेयर मार्केट में पैसा लगाने लगे,जिसमे दोनो को फ़ायदा भी हुआ,युवक व युवती का ट्रांजेक्शन देखने पर उसमे 19 लाख का परस्पर लेनदेन भी सामने आया है, लेकिन कुछ समय बाद जब उन्हें नुकसान हुआ तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गई और प्रियंका सिंह युवक आशीष साहू पर पैसे के लिए दबाव बनाने लगी , जिसके बाद युवक आशीष साहू ने दयालबंद के पास कार के अंदर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को 03 दिनो तक अपनी दुकान में ही रखा रहा और जब बदबू आने लगी तो वह युवती की लाश को गाड़ी में भरकर अपने कस्तूरबा नगर स्थित घर पर ले आया।
इधर युवती के परिजनों का संपर्क जब अपनी बेटी से नही हो पा रही थी तो उसकी तलाश में भिलाई से बिलासपुर आए और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराया ।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस 04 दिनों तक उसकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही और जब युवती की मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवाया गया तो उस पर लास्ट काल जिस युवक का आया था उस युवक को हिरासत में लेकर जब पुलिस उसके घर तक पहुंच गई तो लड़की की लाश उसके कार से बरामद हुआ और इस पूरे मामले का खुलासा हुआ ।