
बिलासपुर : भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भूपेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम आज दोपहर नेहरू चौक में सुनिश्चित किया गया था जिसकी सूचना विधिवत पुलिस प्रशासन को भी दी गई थी, पुलिस प्रशासन अपने दल बल के साथ पुतला दहन कार्यक्रम स्थल पर पहले से मौजूद थी।
अपने निर्धारित समय दोपहर 2 बजे के करीब भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के 50 – 60 कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करना शुरू किया जिसे रोकने पुलिस पहले से ही सतर्क थी पुलिस जैसे ही पुतला को जलाने से रोकने आग बुझाने वाली गैस से आग बुझाने लगी उससे निकलने वाली गैस के संपर्क में आने वाले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को उससे सांस लेने में तकलीफ एवम बदन में खुजली होने लगी। जिससे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के ऊपर अत्यंत अक्रोशित हो गए और नेहरू चौक में जमीन पर बैठकर धरना देने लगे व पुलिस प्रशासन एवम भूपेश सरकार के विरुद्ध नारे बाजी करने लगे इस बीच यात्री बस को भी वहा से जाने से कार्यकर्ताओ ने रोक लिया । धीरे धीरे मामला बिगड़ती जा रही थी बड़ी मुश्किल से पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्यकर्ताओ को समझाई दी तब बस को जाने दिया।

इस मामले को लेकर लगभग 1 घंटे तक नेहरू चौक में गहमा गहमी बना रहा। भूपेश सरकार एवम पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारे लगते रहे अंत में पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्यकर्ताओ को समझते हुए बताया कि गैस आग बुझाने वाली गैस थी कोई नशीली पदार्थ या दवा नही था अब उससे कार्यकर्ताओ को खुजली व सास लेने में तकलीफ कैसे होने लगी यह उन्हें जानकारी नही है। यह फायर ब्रिगेड के अधिकारी ही उपयुक्त जानकारी दे सकते है, जिससे जानकारी जरूर लेंगे एवम कार्यकर्ताओ को फिरहाल अपना आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए और उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त किया।