Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बंद पड़े दाल फ्लोर मिल से मोटर व वायर की चोरी करने वाले 04 आरोपीयों को सरकण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : चिल्हाटी स्थित बंद पडा दाल फ्लोर मिल से मोटर व वायर तथा बहतराई शासकीय स्कूल के किचन से राशन समाग्री की चोरी करने वाले 04 आरोपीयों को सरकण्डा पुलिस द्वारा पकड़ने में सफलता मिली है।

आरोपीयों के कब्जे से चोरी गये स्टेटर 04 नग, तांबा वायर 07 किलो 900 नम तथा राशन समाग्री एवं घटना में प्रयुक्त मो0सा0 की गई जप्त।

श्रीमान पु.उ.म.नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जयसवाल के द्वारा चोरी के मामले के आरोपीयों के पतासाजी करने निर्देशित किया गया था, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन थाना प्रभारी सरकण्डा उत्तम साहू के द्वारा चोरी के प्रकरणों के आरोपीयों के पतासाजी हेतू टीम गठन किया गया था जो लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में घुमकर पतासाजी कर मुखबीर सक्रिय कर रहे थे कि जरिये मुखबीर सूचना पर संदेही 01 मनीष साहू उर्फ करील्ला पिता सुन्दरलाल साहू उम्र 25 साल निवासी बहतराई स्टेडियम के सामने बहतराई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0 को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने साथी सोहन यादव मोनू यादव, करन साहू के साथ मिलकर चिल्हाटी स्थित बंद पड़ा दाल फ्लोर मिल से घटना कारित करना स्वीकार किया जो मामले में आरोपीयों से पृथक-पृथक चोरी गये स्टेटर व तांबा क्वाईल 07 किलो 900ग्राम तथा घटना में प्रयुक्त वाहन मो सा कमांक सीजी 10 ई0जी0 5982 को विधिवत् जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

आरोपी मनीष साहू से पूछताछ पर अपने साथी सोहन यादव मोनू यादव के साथ मिलकर बहतराई शा० प्रा० शाला के किचन में राशन समाग्री चोरी करना स्वीकार किया मामले में आरोपीयों से चोरी गये राशन व नगदी रकम 400 रूपये विधिवत् जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

घटना में शामिल सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम पता :

(01) मनीष साहू उर्फ करील्ला पिता सुन्दरलाल साहू उम्र 25 साल निवासी बहतराई स्टेडियम के सामने बहतराई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ0ग0)

(02) मोनू यादव पिता भुजवल यादव उम्र 22 साल निवासी शासकीय स्कूल के पास बहतराई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ0ग0)

(03) सोहन यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 23 साल निवासी स्टेडियम के सामने बहतराई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ0ग0)

(04) करन साहू पिता सदाराम साहू उम्र 18 साल 05 माह निवासी स्टेडियम के सामने बहतराई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ0ग0)

उपरोक्त कार्यवाही में-निरी0 उत्तम साहू, उनि मनोज पटेल, प्रआर. 459 प्रमोद सिंग, प्र0आर0 384 कमल साहू, आर- राहूल सिंग, सोनू पाल, भागवत चन्द्राकर, मानिष बालमिकी, तदबीर सिंग, अजय जयसवाल, रवि यादव, की पूर्ण भूमिका रही। इन्द्रावन मरकाम गौरीशंकर निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।