
बिलासपुर: संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ा अपडेट मिला है। सकरी कोटा मुख्य मार्ग में भरनी के नजदीक हत्यारों की नीले रंग की कार लावारिस हालत में बरामद की गई है।
आसपास के लोगों ने पुलिस को इस कार के लावारिस हालत में खड़े होने की सूचना दी है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी और फॉरेंसिक जांच करा रही है।
बहरहाल हत्यारों की दूसरी सफेद कार स्विफ्ट की तलाश जारी है वहीं पुलिस कई एंगल से इस हत्याकांड की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से सकरी सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक कार छोड़कर भागने से ऐसा माना जा रहा है कि हत्यारे तीन से चार की संख्या में रहे होंगे जो कि भरनी के पास एक कार छोड़कर दूसरी कार में एक साथ रवाना हुए हैं पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।