
बिलासपुर : फर्जी दस्तावेज तैयार कर 14 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपीयों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी अजय सिंह पिता स्व.रामचंद्र सिंह उम्र 44 साल साकिन गुलमोहर पार्क कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास बिलासपुर थाना सिविल लाइन ने थाना कोटा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपीगण 01. राजेश सिंह ठाकुर,02 नरेंद्र कुमार मोटवानी, 03 कौशल सिंह 04. मनीष तिवारी के द्वारा होम लोन के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रार्थी अजय सिंह से 14 लाख रुपए का ठगी किया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सबूत पाए जाने से आरोपीगण 01.राजेश सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय छोटेलाल ठाकुर साकिन सरजू बगीचा मसानगंज 02.नरेंद्र कुमार मोटवानी पिता स्वर्गीय डी.आर. मोटवानी साकीन संतोषी मंदिर के पास तोरवा 03.कौशल सिंह पिता राधाकांत सिंह सा.शुभम विहार लाफ़ागढ़ गैस गोदाम के पास बिलासपुर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।