
बिलासपुर : भाजपा नेता एवम पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज अपने “विकास खोजो अभियान” के तहत इमलीभाठा, झूला घर, वॉर्ड नंबर 65 पहुंचे। जहा उन्होंने लोगो के घरों में जाकर लोगो से उनके वार्डो में हुई विकास के बारे में जाना।

इसी दौरान पूर्व मंत्री एवम भाजपा नेता अमर अग्रवाल आयोजित सभा में कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि जिस वार्ड के नागरिक सड़क बनाने की अपनी मांग को लेकर धरना – आंदोलन में बैठे थे वो सड़क कांग्रेस सरकार ने आज तक नही बनवाई। आज हर काम का रेट तय है, कोई काम बिना पैसे के नही हो रहा है, आम आदमी परेशान है।

उन्होंने यह भी कहा की गरीब के मकान का पैसा सरकार खा गई है, हमारी भाजपा की सरकार आयेगी तो सबसे पहले हम गरीबों को मकान देने का काम करेंगे।
इस दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने वार्डवासियों को श्रमिक कार्ड एवम राशन कार्ड का

वितरण भी किया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पार्षद श्याम साहू ,पूर्व पार्षद विजय ताम्रकार, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश दुबे, मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपाई, भाजपा नेत्री एवम सामाजिक कार्यकर्ता दीपा शर्मा, संजू कश्यप, शैल कश्यप, रूखमणी ठाकुर एवम बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।