
बिलासपुर : कुदूदण्ड उप चुनाव को देखते हुए किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए आज सिविल लाइन पुलिस ने कुदुदंड वार्ड के गुंडा बदमाशबीनवीन तिवारी, मंगल बाजपेई, आसिफ खान, बिल्ली खान को थाना बुलाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी द्वारा उसे नए साल व आगामी उप चुनाव को देखते हुए किसी भी आपराधिक गतिविधि में सलग्न ना रहने की शख्त हिदायत दिया गया।
अन्य आदतन असामाजिक तत्वों को भी वरिष्ठ अधिकारिओ के आदेशानुसार तलब करके समझाइस लगातार दी जा रही है,लगातार पेट्रोलिंग व साइरन के माध्यम से सिविल लाइन पुलिस प्रतिदिन visible रहकर नज़र रखने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने किसी भी सूचना के लिए थाना प्रभारी ने अपने मोबाइल नंबर 9479193019 को हमेशा जनहित में उपलब्ध रहने का आश्वाशन दिया गया है।
निर्देशानुसार वार्ड के सभी लाइसेंस धारी शस्त्र वालों को शीघ्र शस्त्र थाने में जमा कराने हिदायत दिया जा रहा है.वर्तमान में 04 वेपन जमा कराये जा चुके है।